👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapuyrnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के अंतर्गत थाना स्याना मार्ग पर बाइक सवार बदमाशों ने दिन दहाड़े हथियारों के बल पर एक फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से नकदी भरा बैग लूट लिया और फरार हो गए. मामले की सूचना पाकर पुलिस में हड़कंप मच गया. आनन-फानन में पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की.
बता दें कि फाइनेंस कंपनी का कर्मचारी दिनेश कुमार बुधवार को बुलंदशहर के गांव थल से खातेदारों से नकदी एकत्र कर बाइक से घर जा रहा था. इसी दौरान बाइक सवार बदमाशों ने हथियारों के बल पर सलारपुर गांव के पास दिनेश को रोक लिया और नोटों से भरा बैग लूटकर फरार हो गए. सूचना मिलने पर पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया.
चक्की के शुद्ध और ताजे आटे की FREE HOME DELIVERY: 9897726380






























