👁 0 views Views
रिवाल्वर के बल पर बाइक सवार व्यापारियों से लूट
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के धौलाना रोड पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने रिवाल्वर के बल पर बाइक सवार दो व्यापारियों से नोटों से भरा थैला व मोबाइल लूट लिया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरु की। सूत्रों ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
जानकारी के अनुसार लौकेश और मोनू शनिवार को बाइक पर सवार होकर सब्जी मंडी से वापिस लौट रहे थे। लेकिन रास्ते में बाइक सवार बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दिया। पुलिस कुछ समय में ही बदमाशों तक पहुंच गई। कार्रवाई का क्रम जारी है।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264




























