हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र में दो दिसंबर को हुई लूट का खुलासा पुलिस ने शुक्रवार की दोपहर को कर दिया। इस दौरान पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जिनके कब्जे से पुलिस ने पौने चार लाख रुपए, चार तमंचे, चार खोखा कारतूस, घटना में इस्तेमाल कार बरामद की है। पुलिस ने सभी को जेल भेज दिया है और कार्रवाई में जुट गई है।
बता दें कि बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के शाहपुर जट्ट मोड़ के पास एनएच-09 पर कार सवार बदमाशों ने दो दिसंबर को हापुड़ के श्रीनगर निवासी तेल कारोबारी सुशील के मुनीम गांव सिमरौली निवासी प्रमोद कुमार से पौने चार लाख रुपए की लूट हुई थी। मुनीम गढ़ से पैसे इक्ट्ठा कर लौट रहा था कि शाहपुर जट्ट के पास पहुंचा कार सवार बदमाशों ने मुनीम से नोटों से भरा थैला लूट लिया और फरार हो गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरु की और शुक्रवार को बाबूगढ़ पुलिस और एसओजी टीम ने मिलकर आरोपियों को बछलौता की नहर पटरी से गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार किए गए आरोपी के नाम अर्जुन उर्फ राकेश पुत्र देवेंद्र जाट निवासी ग्राम सलोनी थाना बहादुरगढ़, मंजीत उर्फ मोनू यादव पुत्र बिरजू यादव निवासी ग्राम सराय दूल्हा थाना सिकंद्राबाद जनपद बुलंदशहर, सुनील गुर्जर पुत्र केहर सिंह निवासी ग्राम इकला थाना मसूरी जनपद गाजियाबाद और राजीव उर्फ चाचा पुत्र प्रहलाद सिंह निवासी सराय दूल्हा थाना सिकंद्राबाज जनपद बुलंदशहर है। इनका मास्टरमाइंड अर्जुन है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी बाजारों में और मुनीम पर निगाह रखते थे जो कि मौका पाकर लूट की वारदात को अंजाम देते थे। इनमें से मंजीत उर्फ मोनू अलीगढ़ में हत्या के केस में जेल जा चुका है जबकि सुनील का भी अपराधिक इतिहास है। पुलिस ने आरोपियों से चार तमंचे, तीन जिंदा कारतूस, चार खोखा कारतूस, तीन लाख 75 हजार रुपए, स्कोडा कार, नीले रंग का थैला बरामद किया है।
हापुड़ में चखे अमृतसरी छोले और चूर-चूर नान का स्वाद: 8979755041, 7055225333






























