👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के सिंभावली के गांव बक्सर निवासी एक व्यक्ति से गाजियाबाद में लूट का मामला सामने आया है। इस दौरान बदमाशों ने व्यक्ति का बैग लूट लिया जिसमें ₹18000 और जरूरी दस्तावेज और कपड़े रखे हुए थे। बता दें गांव बक्सर का निवासी एक कामगार इमरान गुरुग्राम में मजदूरी करता है। 4 दिन पहले वह गुरुग्राम से घर लौट रहा था कि इस दौरान गाजियाबाद के लाल कुआं पर वाहन का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान एक गाड़ी आकर रुकी जिसमें कार सवार चार बदमाशों ने इमरान को लिफ्ट देने की बात कही। इमरान ने जब लिफ्ट लेने से मना कर दिया तो आरोपी बैग छीन कर भाग खड़े हुए जिसमें ₹18000 की नकदी रखी हुई थी। पीड़ित ने मामले में पुलिस से मदद की गुहार लगाई है।






























