हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): केंद्र व प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार खत्म करने के चाहे कितने ही प्रभावी कदम उठा ले परंतु भ्रष्टाचार खत्म नहीं होने वाला हैl एक ऐसा ही उदाहरण भ्रष्टाचार का यूपी रोडवेज मे सोमवार को देखने को मिलाl बता दें कि जनपद हापुड़ के एक थाने में तैनात एक पुलिसकर्मी की पुत्री सोमवार की सुबह 7:30 बजे रोडवेज बस स्टैंड से बस में बैठ कर मोदीनगर जाने के लिए परिचालक से टिकट लिया परिचालक ने युवती से ₹29 वसूल कर गत दिनांक 1 सितंबर 2009 का टिकट थमा कर अपनी जेब गरम करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार को राजस्व की हानी पहुंचाई जा रही है अपना काम समाप्त कर युवती वापस हापुड़ लौटने के लिए मोदीनगर से रोडवेज बस में बैठी और परिचालक ने टिकट काटते हुए ₹33 वसूल किए युवती ने जब दोनों टिकट ओं का मिलान किया तो उसमें ₹4 का अंतर तथा बैक डेट का टिकट देखकर हैरान रह गई युवती ने इ हापुड न्यूज़ की टीम से परिचालक की शिकायत की टीम के संवादाता अशोक तोमर ने इस संबंध में सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक संदीप कुमार नायक से दूरभाष पर बात की तो उन्होंने बताया कि टिकट काटने के सिस्टम में तकनीकी खराबी आ जाने के कारण टिकटों में हेराफेरी हुई है इसकी जांच कराई जा रही है दोषी पाए जाने पर परिचालक के खिलाफ दंडात्मक कार्यवाही की जाएगीl
मोबाइल खरीदने पर पाएं चांदी का सिक्का फ्री, 7503555520






























