👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की मोदीनगर रोड पर स्थित शिव मंदिर के पास रोडवेज बस ने साइकिल सवाल दो छात्रों को टक्कर मार दी जिससे चीख-पुकार मच गई। सड़क हादसे के दौरान एक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया जिसका उपचार चल रहा है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रोडवेज बस चालक के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मामला बुधवार का है जब स्कूल की छुट्टी होने के बाद मोदीनगर रोड पर स्थित एक स्कूल में पढ़ने वाले दो भाई घर लौट रहे थे। जैसे ही वह मोदीनगर रोड पर शिव मंदिर के पास पहुंचे तो पीछे से आई रोडवेज बस ने साइकिल सवार छात्रों को टक्कर मार दी जिससे गांव असौड़ा निवासी अर्पित त्यागी और उसका भाई आरव घायल हो गए जिनमें आरव की स्थिति गंभीर बनी हुई है
शादी समारोह में हलवाई के लिए संपर्क करें : 9219157295





























