हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर के दिल्ली-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर शुक्रवार की रात करीब 9:00 बजे आगे चल रहे कैंटर से रोडवेज बस की भिड़ंत हो गई। ऐसे में यात्रियों में चीख पुकार मच गई। गनीमत रही कि किसी को ज्यादा चोट नहीं आई। हालांकि रोडवेज बस में सवार एक महिला मामूली रूप से चोटिल हो गई। पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों का हाल जाना जिसने क्षतिग्रस्त वाहनों को साइड कराया। इसके बाद यातायात सुचारू हुआ।
जानकारी के अनुसार एक रोडवेज बस दिल्ली से मुरादाबाद की ओर जा रही थी जिसकी आगे चल रहे कैंटर से भिड़ंत हो गई। बस में सवार कोयल पुत्री विन्देश्वर निवासी साहिबाबाद चोटिल हो गई। वहीं बताया जा रहा है कि कैंटर का चालक और क्लीनर भी मामली रूप से घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
ऑनलाइन गैजेट, होम डेकोर, स्टेशनरी आदि खरीदने के लिए कॉल करें: 9837477500 पर






























