
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com):जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के हाईवे पर सोमवार की तड़के करीब 4:00 हुए सड़क हादसे में एक रोडवेज बस डिवाइडर पर चढ़ गई। सड़क हादसे के दौरान चालक की मौत हो गई जबकि बस में सवार कंडक्टर समेत नौ लोग घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची जिसने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और और घायल सवारियों को अस्पताल में भर्ती कराया।सोमवार को एक रोडवेज बस दिल्ली से मुरादाबाद की ओर जा रही थी। बस में 33 लोग सवार थे जैसे ही बस राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर बाबूगढ़ क्षेत्र के ऊपर फ्लाईओवर पर पहुंची तो बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई जिसमें बस चालक 50 वर्षीय मंगल सिंह पुत्र सुखविंदर सिंह निवासी भगवनतपुर त्रिलोकपुर खीरी की दर्दनाक मौत हो गई जबकि कंडक्टर नकुल समेत नौ घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। क्षतिग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटाया।
रुकी हुई ग्रेजुएशन व पोस्ट ग्रेजुएशन को घर बैठे करें पूरा: 7599997706































