हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के गांव बदरखा के पास यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर निर्माणाधीन फ्लाईओवर के डिवाइडर से जा टकराई जिसमें बस में सवार कुछ यात्री घायल हो गए। आपको बता दें कि मामला सोमवार की देर रात का है जब लोनी डिपो की बस हापुड़ से मुरादाबाद जा रही थी। बस जैसे ही गढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव बदरखा पहुंची तो राष्ट्रीय राजमार्ग पर बस अनियंत्रित हो गई और निर्माणाधीन फ्लाईओवर के डिवाइडर से जा टकराई।
बस में करीब 30 यात्री सवार थे जिनमें चीख पुकार मच गई। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल यात्रियों को असपताल में भर्ती कराया। हालांकि सभी यात्री अब सुरक्षित हैं। इस दौरान कोई जनहानि नहीं हुई लेकिन बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।
OFFER: “चाप” के साथ “चाट” FREE || 8979755041






























