
कांवड़ियों के लिए रोडवेज ने जुटाई सुविधा
हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): कांवड़ यात्रा के दौरान हापुड़ में जगह-जगह हर-हर महादेव की गूंज से हापुड़ भक्ति के रस में डूबा है और लोग कांवड़ियों की सेवा के लिए शिविर लगा रहे हैं। जनपद हापुड़ की पुलिस व प्रशासन तथा रोडवेज भी सेवा भाव से मैदान में उतरी है। रोडवेज ने कोवडियों के लिए हरिद्वार तक 47 रोडवेज बसें दिन-रात संचालित की है और जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त बसें भी संचालित करने की घोषणा की है।
हरिद्वार से गंगाजल लाने हेतु जनपद हापुड़ के कोने-कोने से बड़ी तादाद में कांवड़िए रोडवेज बस द्वारा जा रहे हैं, जो हरिद्वार से गंगाजल लेकर अपने गन्तव्य की ओर लौटेंगे और 23 जुलाई को महाशिवरात्री पर्व पर भोले का जलाभिषेक करेंगे। कांवड़ियों ने प्रदेश सरकार के इंतजामों पर सन्तोष व्यक्त किया है।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069



























