हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): हापुड़ से मेरठ जाने वाले हाईवे पर एक जगह ऐसी है जो कि हादसों को न्योता दे रही है। गांव मुरादपुर के पास हाईवे किनारे की मिट्टी बारिश के कारण खिसक गई है जिससे यहां गहरा गड्ढा बन गया है और हादसों को न्योता दे रहा है। मिट्टी खिसकने से वाहन हादसे का शिकार हो सकते हैं।
हापुड़ के ततारपुर बाइपास से जब मेरठ की ओर रुख करते हैं तो गांव मुरादपुर के पास ये दृश्य नजर आएगा जहां से सड़क किनारे की मिट्टी बह गई है। यह जानलेवा भी साबित हो सकती है। यहां अक्सर वाहन फर्राटा भर कर गुज़रते हैं और रात के समय यहां कोई साइन बोर्ड न होने से हादसा भी हो सकता है जिससे जानहानि भी हो सकती है। पेश है संवाददाता अशोक तोमर की एक खास रिपोर्ट
Mummy’s Kitchen : लंच और डिनर की होम डिलीवरी के लिए कॉल करें: 9358234622, 8193940941





























