हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 9 पर एक होटल के पास अनियंत्रित हुई सफेद रंग की गाड़ी ने सड़क किनारे लगे खंभे में जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना जबरदस्त था कि खंबा ही उखड़ गया। मौके पर मौजूद लोगों ने कार सवार को बाहर निकाला जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस दौरान गाड़ी बुरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की सहायता से गाड़ी को साइड कराया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसा बेहद भयंकर था जिसमें कार सवार को चोटे आई हैं।
दरअसल एक सफेद रंग की गाड़ी हापुड़ से गढ़ की ओर जा रही थी। जैसे ही गाड़ी बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर स्थित होटल के पास पहुंची तो चालक ने गाड़ी पर नियंत्रण खो दिया जिससे गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से जा टकराई। बताया जा रहा है कि गाड़ी की गति तेज थी जिसके कारण बिजली का खंभा भी उखड़ गया। हादसे की आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग इकट्ठा हो गए और कार सवार को बाहर निकाला जिसे मामूली चोटें आई हैं जिसका अस्पताल में उपचार चल रहा है। राहत की बात यह रही कि आसपास मौजूद लोग बाल-बाल बच गए। गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई है जिसको पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।
प्लास्टिक के कट्टे बनाने की फैक्ट्री में लगी भयंकर आग
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना के यूपीएसआईडी में रविवार को प्लास्टिक के कट्टे बनाने की फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। मामले की…
Read more
























