हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जिला पंचायत हापुड़ द्वारा विभिन्न वार्डों की लगभग 25 ग्राम पंचायतों में अब जल्द ही खड़ंजे का निर्माण कराया जाएगा जिससे ग्रामीणों को परेशानी ना हो। इसमें लगभग 3.38 करोड़ रुपए खर्च होगा। विभाग द्वारा टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

लोक निर्माण विभाग द्वारा मुख्य सड़कों का भी चौड़ीकरण किया जाएगा जिन्हें गड्ढा मुक्त करने की भी तैयारी चल रही है। तुम वहीं देहात क्षेत्र के गांव से शहर को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग को जिला पंचायत दुरुस्त करेगा। गांव गोहरा में मुदाफरा मुक्तेश्वरा संपर्क मार्ग बागड़पुर में किठौर संपर्क मार्ग, औरंगाबाद संपर्क मार्ग पर शमशान घाट से पूर्व बनी काली सड़क पर, गोहरा में औरंगाबाद मार्ग पर, दोताई में नहर की तरफ मरम्मत का काम होगा जबकि गांव हृदयपुर से झंडा संपर्क मार्ग, भदस्याना में लहडरा वाले रास्ते पर, गांव छपकौली से अयादनगर संपर्क मार्ग, मुबारकपुर में राजपुर की ओर, गोहरा में लौटी संपर्क मार्ग, गांव पीरनगर सूदना में परशुराम त्यागी के खेत की तरफ, कंदौली में धौलाना संपर्क मार्ग, जखैड़ा संपर्क मार्ग, सपनावत में ऋषिपाल के नलकूप की तरफ, आजमपुर में हाजी कलवा की ट्यूबवेल की तरफ खड़ंजे का निर्माण होगा।
हापुड़: SUPER 99 लेकर आएं हैं SUPER PRODUCTS: 6396676540


























