👁 0 views Views
हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के विभिन्न क्षेत्रों में शुक्रवार की सुबह कोहरा छा गया जिससे दृश्यता पर काफी ज्यादा प्रभाव पड़ा। वाहन चालकों को कोहरे में हैडलाइटों का प्रयोग करना पड़ा। हापुड़ के गांव ततारपुर, सीतादेई, बाबूगढ़ आदि क्षेत्रों में कोहरे के कारण विजिबिलिटी काफी कम हो गई। सड़कों ने कोहरे की सफेद चादर ओढ़ ली जिसकी वजह से लोगों को थोड़ी परेशानी हुई। अनुमान है कि आने वाले दिनों में कोहरे के कारण दृश्यता और भी ज्यादा प्रभावित होगी।
दिवाली के लिए होलसेल के दामों पर खरीदें उपहार: 9837477500






























