Representative Image
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में बाबूगढ़ से किठौर रोड जोड़ने वाली सड़क का जल्द ही चौड़ीकरण होगा। इसमें लोक निर्माण विभाग द्वारा सर्वे कराया गया है और 26 करोड़ रुपए का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा गया है। सड़क के निर्माण से 15 गांव के ग्रामीणों को राहत मिलेगी।
बाबूगढ़ थाने के सामने से बाबूगढ़ कैंट होते हुए कनिया कल्याणपुर, मतनौरा होते हुए किठौर रोड के लिए सड़क जा रही है जिसकी वर्तमान में चौड़ाई 3.75 मीटर है लेकिन मवाना किठौर सहित आसपास के गांव से बड़े वाहनों का आवागमन रहता है जिसके कारण लोगों को परेशानी होती है। सड़क की हालत भी जर्जर हो चुकी है। ऐसे में सड़क की मरम्मत और चौड़ीकरण के लिए लोक निर्माण विभाग ने योजना बनाई है और बाबूगढ़ से अगापुर तक करीब 26 करोड़ रुपए की लागत से सड़क को सात मीटर चौड़ा किया जाएगा और इसे दुरुस्त किया जाएगा जिससे वाहनों को परेशानी ना हो।
दातों का इंप्लांटेशन कराएं: 7668219093































