हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : बेसिक शिक्षा विभाग जनपद हापुड़ के नगर क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों के 500 छात्र-छात्राओं ने बुधवार को सड़क सुरक्षा जागरुकता रैली निकाली। रैली का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी प्रेरणा सिंह व उपजिलाधिकारी दिग्विजय सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अर्चना गुप्ता व नगर शिक्षा अधिकारी अजय कुमार ने नगर पालिका परिषद में हरि झंडी दिखाकर रवाना किया। सड़क सुरक्षा जागरुकता रैली ने नगर के प्रमुख मार्गों पर भ्रमण किया। छात्र-छात्राएं उद्घोष के साथ नारे लगा रहे थे कि सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा। ट्रैफिक नियमों का पालन करने में ही सभी की भलाई है। सीट बैल्ट अवश्य लगाए। वाहन चलाते वक्त मोबाइल पर बात न करें। रैली में शामिल छात्रों ने जगह-जगह इश्तहार भी बांटे। इश्तहारों में ट्रैफिक नियमों के बारे में जानकार दी गई थी। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि ट्रैफिक नियमों का पालन से ही सड़क हादसों पर काबू पाया जा सकता है।

अब घर बैठे कराएं इंश्योरेंस: 9756129288




























