
33 लाख से चार स्थानों पर होगा सड़कों का निर्माण, टेंडर प्रक्रिया शुरू
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जिला निधि से प्राप्त धनराशि से जनपद हापुड़ में चार स्थानों पर 33 लाख रुपए की लागत से सड़कों का निर्माण होगा। जिला पंचायत इसका निर्माण कराएगी। इस संबंध में टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है जो अप्रैल के महीने के प्रथम सप्ताह तक चलेगी। जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी शिशुपाल शर्मा का कहना है कि सड़कों के निर्माण को लेकर टेंडर निकाले गए हैं। प्रक्रिया पूरी होते ही निर्माण शुरू करा दिया जाएगा।
7.83 लाख रुपये से विकास खंड हापुड़ के ब्रजनाथपुर चीनी मिल से शाहबेरी के खेत से नाले की ओर सीसी रोड कार्य, 8.3 लाख से मेरठ-बुलंदशहर हाइवे से नाले की ओर, 8.35 लाख से ग्राम कोटा हरनाथपुर में लाइब्रेरी में मिट्टी भराव व इंटरलॉकिंग कार्य और 8.46 लाख से ब्रजनाथपुर चीनी मिल से शाहबेरी के खेत की ओर सीसी रोड कार्य कराया जाएगा।
द रेमंड शॉप से खरीदें लेटस्ट कलेक्शन: 9149331926




























