👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव सिर पर होने के कारण राजनीतिक दलों ने गढ़ गंगा मेले में अपनी राजनीतिक गतिविधियां बढ़ा दी है और शिविर स्थापित किए है।
गढ़ गंगा मेले में स्थापित राष्ट्रीय लोकदल के कैम्प में गतिविधियां बढ़ती ही जा रही है। शिविर की कमान रालोद के जिलाध्यक्ष गौरव प्रताप ने संभाल ली है और वह प्रचार का कोई भी मौका हाथ से नहीं जाने देना चाहते।
रालोद शिविर में आने वाले समर्थकों के लिए हुक्का आदि का इंतजाम किया है। बता दें कि गढ़ गंगा मेले में पश्चिमी उत्तर प्रदेश का किसान बड़ी संख्या में भाग लेता है और किसान कृषि कानूनों के विरोध में आंदोलनरत है।
CALL TANARA DESIGNS FOR INTERIORS, FURNITURE, DECOR @ 7457852854






























