हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के युवा जिलाध्यक्ष अशोक त्यागी के नेतृत्व में युवा कार्यकर्ता मंगलवार को दिल्ली पहुंचे जहां रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी और राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी से मुलाकात की। राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी के आवास पर पहुंचे रालोद पदाधिकारियों की भेंट अध्यक्ष जयंत चौधरी से हुई। इस दौरान अध्यक्ष चौधरी ने युवाओं का जोश बढ़ाते हुए कहा कि आगामी चुनाव में हापुड़ समेत अन्य जिलों के युवाओं की एक खास भूमिका है। हापुड़ के युवा जमीनी स्तर पर रालोद को मजबूती देने का कार्य कर रहे हैं। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष ने हापुड़ युवा जिलाध्यक्ष अशोक त्यागी और अन्य कार्यकर्ताओं से कई मुद्दों पर चर्चा की।
इस दौरान युवा जिलाध्यक्ष अशोक त्यागी, वरिष्ठ नेता आकिल खान, प्रदेश महासचिव ओडी त्यागी, जिला सचिव युवा अतुल चट्टा, युवा शहर अध्यक्ष आकाश यादव, जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र गौतम, युवा शहर महासचिव अवनीश त्यागी, योगेश जाखड़ मौजूद रहे।






























