
👁 0 views Views
रालोद एक सप्ताह तक चलाएंगा जागरुकता अभियान
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): राष्ट्रीय लोकदल हाई कमान के निर्देश पर 17 दिसम्बर से 23 दिसम्बर तक किसान गोष्ठी का आयोजन करेगा। इस अभियान के दौरान रालोद पदाधिकारी व कार्यकर्ता जनपद हापुड़ के शहरी व ग्रामीण इलाकों में भारत रत्न चौधरी चरण सिंह (भूतपूर्व प्रधानमंत्री) के विचारों से अवगत कराएंगे।

रालोद के प्रदेश सचिव प्रोफेसर अब्बास अली ने बताया कि इस दौरान अधिक से अधिक लोगों व युवाओं को पार्टी से जोड़ा जाएगा और संगठन को मजबूत बनाया जाएगा। 23 दिसम्बर चौधरी साहेब का जन्म दिन है। इस दिन चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर हवन किया जाएगा औऱ माल्यार्पण किया जाएगा।
Coaching के लिए कॉल करें: 7351945695 || Shriyanshi Study Point



























