हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): अग्निपथ योजना के विरोध में शनिवार को हापुड़ में जिला कलैक्ट्रेट पर राष्ट्रीय लोकदल के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारी अग्निपथ योजना वापिस लेने की मांग कर रहे थे। जिला मुख्यालयों पर 18 जून को प्रदर्शन का आह्वान राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने किया था।
राष्ट्रीय लोकदल की युवा विंग के जिलाध्यक्ष अशोक त्यागी, रालोद के निवर्तमान जिलाध्यक्ष गौरव प्रताप की अगुवाई में पिंटू जाटव, नजमुद्दीन हवारी, शकील फारुकी, नानक चंद शर्मा, योगेश जाखड़, उदयवीर, चमन सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता अग्निपथ योजना वापिस लो के नारे लगाते हुए प्रदर्शन कर नारेबाजी की। अग्निपथ योजना को लेकर हुए विरोध प्रदर्शन के मद्दे नजर कलैक्ट्रेट पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था।
प्रदर्शनकारी रालोद कार्यकर्ताओं ने एक ज्ञापन डीएम मेधा रुपम को दिया जिसमें अग्निपथ योजना को वापिस लेने की मांग की गई है।
हापुड़ में खुल गई Best Shot Shooting Academy, 7668494749


























