हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : थाना धौलाना के गांव दहीरपुर के एक प्राथमिक विद्यालय में दो बच्चियों के शिक्षिका द्वार कपड़े उतरवाने के मामले की जांच करने हेतु रालोद का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को गांव पहुंचा।
रालोद प्रतिनिधिमंडल में भूतपूर्व विधायक गजराज सिंह, राष्ट्रीय प्रवक्ता मनीषा अहलावत व निशा तथा वरिष्ठ अधिवक्ता कुंवर अय्यूब अली शामिल थे। प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिवार से वार्ता के बाद बताया कि बच्चियों के कपड़े उतरवाना शर्मनाक है। दोषियों को दंडित किया जाए औऱ परिवार को आर्थिक मदद दी जाए।
हापुड़: आनंद विहार में किराए के मकान के लिए संपर्क करें: 9412123060
























