👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : राष्ट्रीय लोक दल ने हर्ष मंगल गुप्ता और पीयूष सक्सेना एडवोकेट को हापुड़ का नगर उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। बता दें कि आने वाले चुनाव के चलते सभी पार्टियां लोगों तक पहुंच बनाने के लिए हर संभव कदम उठा रही हैं और लगातार नियुक्तियां की जा रही हैं। राष्ट्रीय लोक दल ने मंगलवार को एडवोकेट पियूष सक्सैना और हर्ष मंगल गुप्ता को शहर उपाध्यक्ष हापुड़ नियुक्त किया है। एडवोकेट पीयूष सक्सेना पुत्र राज कुमार सक्सेना निवासी श्रीनगर और हर्ष मंगल गुप्ता पुत्र अजय मंगल गुप्ता निवासी श्रीनगर को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। इस दौरान युवा जिलाध्यक्ष अशोक त्यागी आदि मौजूद रहे।

चखें पिज़्जा पराठा का स्वाद: 9358234622, 8535058588






























