👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के पक्का बाग निवासी उदय कंसल जून में अमेरिका में होने वाली अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। बीमा क्षेत्र से जुड़े उदय कंसल को मेरठ में एमडीआरटी सम्मान से सम्मानित किया गया है। बता दें कि बीमा क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों के लिए एमडीआरटी का सम्मान फिल्म जगत के ऑस्कर अवार्ड के समान माना जाता है और प्रत्येक वर्ष विश्व के मात्र 1% बीमा क्षेत्र में कार्य करने वाले लोग ही यह सम्मान प्राप्त कर पाते हैं। हापुड़ के उदय को यह उपलब्धि मिली है जिसके चलते वह अमेरिका में होने वाली अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।

































