हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर, अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार मिश्र, हापुड़ क्षेत्राधिकारी अशोक सिसोदिया, गढ़ क्षेत्राधिकारी स्तुति सिंह व अन्य पुलिसकर्मियों और अधिकारियों ने कार्तिक पूर्णिमा मेले के चलते जबरदस्त चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि किसी भी सूरत में हुड़दंग बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी ना हो इसके लिए पुलिस प्रशासन लगातार कड़े कदम उठा रहा है। हापुड़ के ततारपुर गोल चक्कर, बाबूगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग 9 समेत विभिन्न इलाकों में पुलिस ने जबरदस्त चेकिंग की जहां पर बाइक सवार, ट्रैक्टर ट्रॉली, भैंसा बुग्गी आदि की पुलिस ने तलाशी ली और संदिग्धों से पूछताछ भी की। इस दौरान हुड़दंगियों में हड़कंप की स्थिति बनी रही। चेकिंग के दौरान बाबूगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र बिष्ट, गढ़मुक्तेश्वर प्रभारी निरीक्षक अभिनव सिंह पुंडीर भी उपस्थित रहे।




























