👁 0 views Views
हापुड़,सीमन (ehapurnews.com): हरियाणा के रोहतक में आयोजित जस्ट कबड्ड़ी प्रतियोगिता में बदनौली गाँव के होनहार कबड्डी खिलाडी रिक्की रिस्की के विजेता टीम में शामिल होने पर “बदनौली युवा कमेटी” ने सम्मानित किया। रिक्की बंगलौर टाइगर का हिस्सा थे तथा टीम की जीत में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जिसके चलते “बदनौली युवा कमेटी” द्वारा उनके निवास पर जाकर फूलमाला पहनाकर तथा उपहार देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित करने वालों में सचिन चौधरी पहलवान, विपिन शर्मा, विनीत चौधरी, रिन्कू, मनीष आदि उपस्थित थे।
ट्यूशन के लिए संपर्क करें: 9997188884




























