हापुड, सीमन (ehapurnews.com): दीवान इंटर कॉलेज, हापुड़ में शुक्रवार को माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित विभिन्न योजनाओं जैसे मिड डे मील, डीबीटी, निशुल्क पाठ्य पुस्तक वितरण, मानव संपदा पोर्टल पर डाटा फीडिंग, विज्ञान व गणित क्लब की समीक्षा, साइबर क्लब की सूचना, अधियाचन की समीक्षा, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की आउटसोर्सिंग से नियुक्ति, यू डाइस अपडेशन, निष्ठा ट्रेनिंग की स्थिति, पंख पोर्टल, निरामया योजना, यूथ, एवम इको क्लब आदि के सुचारू क्रियान्वयन हेतु प्रातः 11:00 बजे से समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया । बैठक का शुभारंभ जिला विद्यालय निरीक्षक पीके उपाध्याय ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया। सभी उपस्थित आगंतुक प्रधानाचार्य का दीवान इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ मनोज कुमार ने स्वागत किया। बैठक में जिला विद्यालय निरीक्षक पीके उपाध्याय ने जिले के सभी माध्यमिक विद्यालय राजकीय एवं सहायता प्राप्त से आए प्रधानाचार्य को शासन द्वारा संचालित सभी योजनाओं पर प्रगति आख्या प्राप्त की और उनसे संबंधित समस्याओं को दूर किया और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्रीमती अर्चना गुप्ता ने भी मिड डे मील, डीबीटी और निशुल्क पाठ्य पुस्तक वितरण के संबंध में विस्तार से अवगत कराया। इस अवसर पर विद्यालय के उपप्रधानाचार्य डॉ ऋषिपाल सिंह , प्रवक्ता श्री अजीत राय, श्री विजय सिंह, डॉ संजीव कुमार ,श्री संदीप कुमार, श्रीमती दीपाली शर्मा, व श्रीमती रेनू तोमर आदि शिक्षकों ने विशेष सहयोग प्रदान किया।


























