हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : 22 सितंबर 2021 को जनपद हापुड़ में मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के आगमन की तैयारियों का शनिवार को मंडलायुक्त, जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने जायजा लिया और सुरक्षा व्यवस्था को परखा।
मंडलायुक्त सुरेंद्र सिंह, जिलाधिकारी अनुज सिंह पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर, मुख्य विकास अधिकारी उदय सिंह, अपर जिलाधिकारी जयनाथ यादव के साथ आगामी 22 सितंबर 2021 को मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के आगमन को दृष्टिगत रखते हुए पिलखुआ क्षेत्र में बनाए जा रहे हेलीपैड उतरने के स्थान व जनसभा को लेकर स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने माननीय मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियों को लेकर निरीक्षण में उपस्थित संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री के हेलीपैड पर उतरने तथा सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए सभी आवश्यक तैयारी समय से पूर्ण कर ली जाए तथा जहां जहां पर बैरिकेडिंग की जानी है वहां के स्थान पर भी समय से बैरिकेडिंग करा दी जाए। उन्होंने जनसभा कार्यक्रम स्थल की भी जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक सर्वेश कुमार मिश्र, उपजिलाधिकारी धौलाना, एक्सन लोक निर्माण विभाग सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
चर्मरोग, एलर्जी के इलाज के लिए कॉल करें: डां. शिशिर गुप्ता: M.B.B.S ,MD 9837509509





























