
विशेष संचारी रोग नियंत्रण व दस्तक अभियान जुलाई चक्र के तृतीय सप्ताह की गतिविधियों की समीक्षा
हापुड, सूवि(ehapurnews.com): विशेष संचारी रोग नियंत्रण/ दस्तक अभियान जुलाई चक्र के तृतीय सप्ताह की गतिविधियों की समीक्षा बैठक 24 जुलाई-.2025 को प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी, हापुड़ और मुख्य चिकित्सा अधिकारी, हापुड़ की संयुक्त अध्यक्षता में विकास भवन सभागार हापुड़ में आयोजित की गई,जिसे जिला मलेरिया अधिकारी,श्री सतेंद्र कुमार सिंह द्वारा प्रस्तुत किया गया, जिसके मुख्य बिंदु निम्नवत हैं:-1. पंचायती राज/ग्राम विकास विभाग, शिक्षा विभाग, पशुपालन विभाग के द्वारा संपादित समस्त गतिविधियों में शत प्रति शत की उपलब्धि प्राप्त हुई है।2. कृषि विभाग के द्वारा दिमाग़ी बुखार के विषय में जन जागरूकता अभियान में ब्लॉक धौलाना की उपलब्धि 80 प्रतिशत जिसमें सुधार किए जाने हेतु निर्देशित किया गया।3. महिला व बाल पुष्टाहार विभाग द्वारा आंगनवाड़ी कार्य कार्मिकों के स्तर से दस्तक अभियान में घर घर भ्रमण और बच्चों का सही विवरण एकत्र करने में ब्लॉक गढ़ मुकेश्वर की उपलब्धि राज्य और जनपद स्तर से कम पाई गई।4. स्वास्थ्य विभाग की अनेकों गतिविधियों में गढ़ मुकेश्वर को छोड़कर सभी अन्य ब्लाकों में राज्य से अधिक उपलब्धि अर्जित की गई है।ब्लॉक गढ़ मुकेश्वर के चिकित्सा अधिकारी को विशेष रूप से समस्त गतिविधियों में सुधार करने हेतु निर्देशित किया गया।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069






























