हापुड़, सीमन/सूवि. (ehapurnews.com): आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांक 09.03.2024 (शनिवार) को सफल बनाने हेतु जिला जज / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हापुड़ मलखान सिंह की अध्यक्षता में जनपद के पुलिस विभाग के नोडल अधिकारी / क्षेत्राधिकारी, गढ़मुक्तेश्वर व थानाध्यक्षों के साथ बैठक आहूत की गई। बैठक का संचालन अपर जिला जज / नोडल अधिकारी, हापुड़ डॉक्टर रीमा बंसल की देखरेख में अपर जिला जज / सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हापुड़ छाया शर्मा के द्वारा किया गया। बैठक में जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हापुड़ मलखान सिंह द्वारा पुलिस विभाग से उपस्थित नोडल अधिकारी / क्षेत्राधिकारी गढ़मुक्तेश्वर आशुतोष शिवम को राष्ट्रीय लोक अदालत में जनपद के समस्त न्यायालयों द्वारा ज्यादा से ज्यादा वादों के निस्तारण किये जाने हेतु जारी नोटिस की तामीला शत-प्रतिशत कराने हेतु निर्देशित किया गया एवं बैठक में उपस्थित समस्त थानाध्यक्षों को संबंधित थाने के पैरोकार को दिन-प्रतिदिन समन की शत-प्रतिशत तामिला कराने के उपरान्त न्यायालय में उसकी आख्या उपलब्ध कराने हेतु भी निर्देशित किया गया। बैठक में थानाध्यक्ष हापुड़ देहात रवीन्द्र सिंह, थानाध्यक्ष बाबूगढ़ पटनीश कुमार, थाना सिम्भावली से कवर सिंह, थानाध्यक्ष पिलखुवा अधिकेश सिपाही, थानाध्यक्ष गढ़मुक्तेश्वर नरेश कुमार, थानाध्यक्ष महिला थाना अश्वना राय, थानाध्यक्ष धौलाना देवेन्द्र बिष्ट, थानाध्यक्ष हाफिजपुर प्रदीप कुमार, थानाध्यक्ष बहादुरगढ़ सुरेश कुमार, थानाध्यक्ष पावर एंटी थेफ्ट नरेश पाल एवं थानाध्यक्ष कपूरपुर रामू कुमार उपस्थित रहे।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264

































