हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव जखेड़ा रहमतपुर निवासी राजस्व कर्मी की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। राजस्व कर्मी गांव के ही विजेंद्र सिंह के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए गढ़मुक्तेश्वर के ब्रजघाट जा रहा था कि पलवाड़ा रोड पर वह अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया जिसने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
45 वर्षीय ओम प्रकाश निवासी जखेड़ा रहमतपुर बुलंदशहर जनपद की स्याना तहसील में राजस्व विभाग में कार्यरत था जो कि शुक्रवार को विजेंद्र सिंह के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए ब्रजघाट जा रहा था। जैसे ही वह पलवाड़ा रोड पर पहुंचा तो अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। सड़क हादसा इतना जोरदार था कि वह गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे गढ़ सीएचसी में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच शुरू कर दी।
हापुड़ में अब पांच मिनट में हटवाएं मस्से: 7668219093






























