
सड़क हादसे के दौरान रिटायर्ड एडीओ की मौत, पोता बाल-बाल बचा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के गांव शिवाया में शनिवार की शाम ट्रक की चपेट में आने से सेवानिवृत्ति एडीओ 70 वर्षीय फूल सिंह की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही परिजनों को मामले से अवगत कराया जिससे परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कृषि विभाग से एडीओ के पद से रिटायर हुए फूल सिंह गांव में किराना की दुकान चलाते थे। वह शनिवार की शाम को अपने 10 वर्षीय पोते चेतन के साथ बाइक से सपनावत गए थे। सामान लेकर लौटते समय सपनावत बिजली घर के पास अज्ञात ट्रक ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही फूल सिंह सड़क पर गिर पड़े और उनका पोता सड़क से नीचे जा गिरा। इस दौरान ट्रक का पहिया फूल सिंह के ऊपर से गुजर गया जिससे उनकी मौत हो गई। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365



























