पंजाबी सभा समिति हापुड़ के नवनियुक्त पदाधिकारियों को दायित्व सौंपा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पंजाबी सभा समिति हापुड़ के लिए नवनियुक्त पदाधिकारियों व कार्यसमिति के सदस्यों का शुक्रवार की रात एक समारोह में पटका पहना कर सम्मान किया गया तथा उन्हें दायित्व सौंपा गया। समिति के अध्यक्ष संजय डाबर ने कहा कि जिस आशा व विश्वास के साथ मुझे यह दायित्व सौंप दिया है, वह सदैव प्रयासरत रहेंगे कि समिति के विस्तार के साथ-साथ सभी को साथ लेकर चलेंगे और समिति सामाजिक क्षेत्र में बुलंदियों को छुए।
समिति के वरिष्ठ संरक्षक डा.अशोक ग्रोवर ने कहा कि पंजाबी सभा समिति कोई सभा नहीं है, बल्कि एक परिवार है। सभी को एक जुट रहना है तथा एक दूसरे के सुख-दुख में काम आना है।
समिति की नई कमेटी में सर्वश्री संजय डाबर को अध्यक्ष, राजेश गाबा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सरदार सरजीत सिंह चावला को सचिव, कमलदीप अरोडा को कोषाध्यक्ष पद का दायित्व सौंपा गया। समिति के संरक्षक मंडल में शामिल डा.अशोक ग्रोवर, वेद प्रकाश अरोरा एडवोकेट, डा.मनमोहन कक्कड़, कश्मीरी लाल बाटला, डा.ओम प्रकाश, सुभाष खुराना, जोगिंदर लाल आहूजा, श्याम सुंदर गांधी की सहमति से नवनियुक्त पदाधिकारियों की घोषणी की गई।
रेमंड फैशन स्टोर पर 10% की विशेष छूट: 8791513811



























