हापुड़: कांग्रेस कमेटी हापुड़ के अनुसूचित जाति इकाई के जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह एडवोकेट ने कहा कि इस समय पूरे देश में कोरोना महामारी के चलते लॉकडाउन लगा हुआ है। ऐसे संकट में पूरा देश घर में रहकर कोरोना महामारी से लड़ने के लिए पुरजोर संघर्ष कर रहा है। वहीं देश में समाज के कुछ लोग अपनी जिम्मेदारियों का पूर्ण कर्तव्य परायणता के साथ निर्वहन कर रहे हैं। उन लोगों में हमारे डॉक्टर, पुलिसकर्मी, स्वास्थ्यकर्मी, सफाईकर्मी इत्यादि लोग शामिल हैं। समाज के सभी लोगों को आगे आकर इन कर्मवीर योद्धाओं का खुले दिल से स्वागत करना चाहिए और देश में समाज के उत्थान के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए। राष्ट्र के लोग दृढ़ संकल्पशक्ति व संयम के साथ एकजुट होकर कोरोना महामारी को हराने में कामयाब होंगे। उन्होंने कृष्णा नगर में कोरोना योध्दाओं का सम्मान किया।



























