विकसित भारत के निर्माण में सहयोग का लिया संकल्प
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): भाजपा के पदाधिकारियों ने नववर्ष के प्रथम दिन सोमवार को हापुड के पास के ग्राम अच्छेजा में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया।भाजपाइयो ने ग्रामवासियों को भाजपा सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं व नीतियों के बारे जानकारी दी और कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की कल्याण कारी नीतियों व योजनाओं से समाज का हर वर्ग लाभान्वित हुआ है।विकसित भारत के निर्माण में हर ग्रामीण आगे आकर भाजपा को सहयोग करे।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही वर्ष-2024 में एक बार फिर प्रधानमंत्री बनेंगे।
कार्यक्रम में ग्रामवासियों को विकसित भारत बनाने में अपना योगदान देने की शपथ दिलाई गई तथा योजना के लाभार्थियो को प्रमाणपत्र बांटे गये। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा नागर, छवि दीक्षित, जिला महामंत्री मोहन कुमार, जिला उपाध्यक्ष यशोदा शर्मा,ग्राम प्रधान अनीता त्यागी, मंडल महामंत्री हेमन्त त्यागी, ग्रामवासी सहित सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
Brainwaves International School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606



























