👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के कश्यप समाज ने मंगलवार को महर्षि कश्यप निषाद जयंती धूमधाम से मनाई और उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
महर्षि कश्यप निषाद युवा जागृति मंच के अध्यक्ष विनीत कश्यप एडवोकेट व सचिव अनिल कश्यप ने कहा कि महर्षि कश्यप के आदर्शो का पालन करते हुए समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने के लिए समाज के लोगों को आगे आना चाहिए। बच्चों को उच्च शिक्षा दिलाएं। समाज की ओर से विधायक विजयपाल व चेयरमैन प्रफुल्ल सारस्वत को महर्षि का चित्र भेंट कर सम्मानित किया गया।





























