
जल भराव पर ग्रीन वैली के लोगों का गुस्सा फूटा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के स्वर्ग आश्रम रोड पर स्थित दोमी रेलवे फाटक पर जल भराव की समस्या से परेशान लोगों ने सड़क पर उतर कर विरोध प्रदर्शन किया और जन प्रतिनिधियों के विरुद्ध नारेबाजी की।
स्वर्ग आश्रम रोड पर स्थित ग्रीन वैली व हर्ष विहार के लोगों ने सड़क पर उतरकर नारेबाजी की। नागरिकों का कहना है कि नाले का निर्माण न होने से सड़क पर पानी खड़ा हो गया जो लोगों के आने-जाने में बाधक बना है। नागरिकों के प्रदर्शन की खबर पाकर थाना हापुड़ देहात प्रभारी नीरज कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जेसीबी की मदद से पानी व सड़क पर पड़ी गंदगी को हटवाया। नागरिकों का आरोप है कि जनप्रतिनिधि लोगों की समस्या के निदान पर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
जय गुरुदेव ज्वेलर्स से खरीदें सोने, चांदी व डायमंड की ज्वेलरी: 9634998846


























