👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के कसेरठ बाजार के एक व्यक्ति ने एक महिला के साथ अमानत में ख्यानत करके 22 लाख रुपए हड़प लिए। महिला की दुकान कसेरठ बाजार में है। आरोप है कि कसेरठ बाजार के गोपाल वर्मा ने महिला से 22 लाख रुपए हड़प लिए और मांगने पर रुपए वापस नहीं किए। उल्टे आरोपी गोपाल वर्मा ने महिला के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए गाली गलौच की। पुलिस ने महिला की तहरीर पर आरोपी गोपाल वर्मा व एक अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
Raymond से खरीदें शादी के कपड़ें, 15% तक छूट, 8791513811































