हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने बस ट्रांसपोर्टर पर फायरिंग करने के मामले में चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है और मामले की जांच में जुट गई है. दरअसल मामला गुरुवार की रात करीब 10:30 बजे का है. जब एक ट्रांसपोर्टर पर चार बदमाशों ने फायर कर दिया. इस दौरान ट्रांसपोर्टर ने किसी तरह अपनी जान बचाई. पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है.
पीड़ित का नाम मेरठ के थाना किठौर के गांव ललियाना निवासी शाहनवाज अली है जो कि बस ट्रांसपोर्टर है. गुरुवार की रात 10:30 बजे जब वह गढ़ क्षेत्र पर एक ढाबे पर बैठा था तो l कार सवार चार बदमाशों ने उससे गाली गलौज शुरु कार दिया. विरोध करने पर बदमाशों ने ट्रांसपोर्टर पर फायर कर दिया. इस दौरान किसी तरह उसने भाग कर अपनी जान बचाई. पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.
हापुड़: रेलवे रोड पर चखे अमृतसरी छोले और चूर-चूर नान का स्वाद || 8979755041






























