👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली में नामी कंपनी भारती एयरटेल को करोड़ों रुपए का नुकसान पहुंचाने के मामले में पुलिस ने अन्य कंपनी और उसके आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। भारती एयरटेल लिमिटेड लखनऊ के नोडल ऑफिसर कौशलेंद्र त्रिपाठी ने मामले की शिकायत पुलिस को दी जिसमें बताया गया कि कंपनी को कुछ लोगों ने 7.9 करोड़ रुपए का नुकसान पहुंचाया है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए धारा 406 के तहत कंपनी और कर्मचारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9319277384, 8650390390






























