👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा क्षेत्र के मोहल्ला न्यू आर्य नगर में एक महिला ने मोहल्ले के दो युवकों पर मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पिलखुवा के न्यू आर्य नगर निवासी महिला वेधवती पत्नी महेश का आरोप है कि मोहल्ले के प्रदीप कश्यप और संदीप कश्यप ने उसके साथ मार पिटाई कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 323 और 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
CALL TANARA DESIGNS FOR INTERIORS, FURNITURE, DECOR @ 7457852854






























