हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र निवासी एक युवती ने थाने में तहरीर दी कि कुछ दबंगों ने उसके घर में घुसकर उसके और उसकी बहन के साथ मारपिटाई की, साथ ही अश्लील हरकत करने का प्रयास किया। पीड़िता के अनुसार गांव दस्तोई निवासी कौशल, नीरज, काकुल और बुलबुल उसके घर में घुस आए। जबरदस्ती घर में घुसने का विरोध करने पर आरोपियों ने पीड़िता और उसकी बहन के साथ गाली गलौज करते हुए मार पिटाई की और अश्लील हरकत करने का प्रयास भी किया। गुरुवार को पीड़िता ने हापुड़ कोतवाली में तहरीर दी। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
CALL TANARA DESIGNS FOR INTERIORS, FURNITURE, DECOR @ 7457852854

























