हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ नगर कोतवाली क्षेत्र में दो युवकों को गाली गलौज करना और जान से मारने की धमकी देना भारी पड़ गया। पुलिस ने इस संबंध में गांधीगंज निवासी एक युवक व एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
बता दें कि मामला गांधीगंज गोल मार्किट का है जहां गांधीगंज निवासी कनिक पुत्र विश्वजीत ने मोहल्ले के ही एक युवक पर गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आलोक गर्ग पुत्र मुनीश गर्ग निवासी गांधीगंज गोल मार्किट हापुड़ व एक अज्ञात के खिलाफ धारा 504 तथा 506 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
ये भी पढ़ें: श्रीनगर निवासी टेलीकॉम सेंटर संचालक की बेचैनी बढ़ी
FoodHub दे रहे हैं Free Home Delivery, अभी कॉल करें: 6398888613, 7078480342




























