हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली पुलिस ने एक युवक को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने यह मुकदमा दर्ज किया है। बता दें कि थाना गढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव सरुरपुर निवासी का आरोप है कि गांव के ही कुछ लोगों ने उसके बेटे पर गलत आरोप लगा कर आत्महत्या के लिए उकसाया जिसके बाद पिता ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया और पुलिस ने पांच नामजद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
पुलिस ने गांव सरुरपुर के निवासी बिजेंद्र पुत्र नानक की तहरीर पर गांव के ही गुल्लू उर्फ गुलवीर पुत्र विजयपाल, फूलवती पत्नी विजयपाल, विजयपाल पुत्र फततन, शिवानी पुत्री राजू तथा कविता पत्नी राजू के खिलाफ धारा 306 के तहत रिपोर्ट दर्ज की है।
OFFER: “चाप” के साथ “चाट” FREE || 8979755041


























