हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ में एक व्यक्ति के साथ गाली गलौज कर मार पिटाई करने का मामला सामने आया है। साथ ही पीड़ित की पत्नी द्वारा विरोध करने पर उसके साथ भी छेड़छाड़ और मारपीट की गई। मामले में कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज किया गया है। बता दें कि थाना हापुड़ नगर क्षेत्र की वैशाली कॉलोनी के निवासी अनिल पाल पुत्र अर्जुन सिंह ने कुछ दबंगों पर मार पिटाई, गाली गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। साथ ही गले में पड़ी सोने की चेन और 1175 छीन लेने की बात, वहीं अनिल का कहना है कि उसकी पत्नी के साथ भी दबंगों ने गाली गलौज कर मारपीट की और छेड़छाड़ कर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने कोर्ट में न्याय की गुहार लगाई जिसके बाद बाबूगढ़ पुलिस ने पीयूष उर्फ गौरव पुत्र दिनेश गिरी, अंशुल पुत्र दिनेश गिरी, संजय पुरी पुत्र सालिक पुरी निवासी गांधी विहार थाना देहात हापुड़ समेत दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
सब्जियों पर 5% की छूट, डिलीवरी लेट होने पर 15% अतिरिक्त छूट: 8650607033






























