हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र में एक विवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित कर जहर देकर हत्या करने का मामला सामने आया है। मामले में मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है जिनमें दो महिलाएं शामिल हैं।
बुलंदशहर के बीवी नगर निवासी सुशील त्यागी पुत्र जगदीश त्यागी ने आरोप लगाया है कि उसकी बेटी के ससुरालियों ने दहेज के लालच में उसकी बेटी को लगातार प्रताड़ित किया और जहर देकर मौत के घाट उतार दिया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने हापुड़ के गांव गोयना निवासी आदेश पुत्र जगमोहन, दिनेश पुत्र जगमोहन, योगेंद्र पुत्र जगमोहन, बृजबाला पत्नी जगमोहन, प्रीति पत्नी योगेंद्र के खिलाफ धारा 498a, 302 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
फैंसी पर्दे, कम्बल, कवर लेने के लिए कॉल करें: 9219704400, 8954121314, 9219786000






























