हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने कार्तिक पूर्णिमा मेले में जा रहे हुड़दंगियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार गुरुवार की देर रात कुछ शरारती तत्व ट्रैक्टर ट्रॉली और बुग्गी आदि से नारेबाजी करते हुए मेले में शामिल होने जा रहे थे। मामला गढ़मुक्तेश्वर के गढ़ चौपला का है जहां हुड़दंगियों ने इस दौरान जमकर बवाल काटा और पुलिस के रोकने पर बैरिकेडिंग को तोड़ते हुए पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने भैंस के साथ क्रूर व्यवहार भी किया जिसके बाद पुलिस ने 10-12 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आईपीसी की धारा 147, 148, 332, 353, 342, 34 और सात सीएलए और 3/11 पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
सब्जियों पर 5% की छूट, डिलीवरी लेट होने पर 15% अतिरिक्त छूट: 8650607033






























