👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर के बृजघाट में पार्किंग के नाम पर अवैध वसूली करने के मामले में ठेकेदार समेत छह के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। स्थानीय निवासी दिनेश कश्यप की तहरीर के आधार पर पुलिस ने गढ़ निवासी ठेकेदार पवनजीत, चंचल, कैलाश, राजू, संजय समेत छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अवैध वसूली करने वालों के खिलाफ लगातार मिल रही शिकायतों के आधार पर हापुड़ के कप्तान ने संज्ञान लिया था और ओवररेटिंग का खुलासा किया था। हालांकि पुलिस ने स्थानीय निवासी की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एक ही फोन पर कराएं किसी भी तरह का इंश्योरेंस: 9756129288:




























