हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र में एक महिला को निर्वस्त्र कर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आठ नामजद समेत 15 के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
आपको बता दें कि पीड़िता के यहां निर्माण का कार्य चल रहा था जिसे आरोपियों ने ध्वस्त कर दिया। पीड़िता द्वारा विरोध करने पर आरोपियों ने पीड़िता और उसकी बहन के साथ गाली गलौज कर मारपीटाई की। इसके साथ ही पीड़िता को निर्वस्त्र कर उसे जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने थाना धौलाना क्षेत्र के गांव निधावली निवासी प्रधान भारत यादव, प्रवीण, नीतू, अनिल, मुकेश, रामभूल, सतपाल, चंद्रपाल व सात अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
Raymond से खरीदें शादी के कपड़ें, 15% तक छूट, 8791513811































