हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : अश्लीलता फैलाने के आरोप में रामलीला समिति के विरुद्ध पुलिस ने धारा 505 के तहत मुकद्दमा दर्ज किया है। बता दें कि रामलीला समिति हापुड़ द्वारा रामलीला मैदान में नौटंकी चल रही थी जिसमें द्विअर्थी गानों पर नर्तकियां भौंडा व अश्लील नृत्य कर नौजवानों को भ्रमित कर रही थी और धन ऐंठने पर लगी थी। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को पुलिस ने संज्ञान में लेते हुए रामलीला समिति के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
निवेश करने या जानकारी करने के लिए कॉल करें: 7351730003, 9457625625




























